मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला: चलती ट्रक में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : दक्षिण पूर्वी रेलवे के चांडिल स्टेशन के समीप पितकी रेलवे फाटक के पास सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक खाली ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहा था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क से नीचे सुरक्षित स्थान पर उतार दिया और समय रहते बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

देखते ही देखते जलकर राख हुआ ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने के कारण तत्काल आग बुझाने की व्यवस्था नहीं मिल सकी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों समेत अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बाजार से लौट रहे दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले, पुलिस जांच में जुटी

ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर लोगों का आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पितकी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। लोगों का कहना है कि फाटक पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे आम लोगों, ट्रक चालकों, छात्रों और मरीजों को परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और रेलवे से जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारू हो सके और भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment