मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधानसभा घेराव के दौरान ABVP की महिला कार्यकर्ता बेहोश, पुलिस ने भीड़ से निकालकर पहुंचाई मदद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा के पास मंगलवार को ABVP के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान एक महिला कार्यकर्ता अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कार्यकर्ता को भीड़ से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता अचानक अस्वस्थ होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर तैनात महिला सुरक्षाबलों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उसकी सहायता की।

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई

विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। इसके लिए बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने बसों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

सड़क पर बैठकर किया विरोध

हिरासत में लिए जाने के विरोध में कई ABVP कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और कुछ ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। इसके चलते पुरानी विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ तथा वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रही और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, 12 डिब्बे पटरी से उतरे; रेल परिचालन प्रभावित

लाठीचार्ज के विरोध में था कार्यक्रम

ABVP ने पूर्व में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुरानी विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment