विधानसभा के बाहर छात्रों से मिले JLKM विधायक जयराम महतो, JPSC-JSSC आंदोलन पर की बातचीत

Meenu | August 10, 2026 | 01:01 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों के बीच JLKM के डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के बाहर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को लेकर बातचीत की। विधानसभा के बाहर बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जयराम महतो प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने विधायक के सामने परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को रखा। जयराम महतो ने छात्रों की बातें सुनीं और आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।

यह भी पढ़ें : बोकारो: कांवड़ यात्रा में DJ वाहन से लगा जाम, हटाने पहुंची पुलिस से विवाद; थाना प्रभारी घायल

JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर छात्रों में नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के हितों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधानसभा के बाहर जारी है छात्रों का आंदोलन

JPSC-JSSC परीक्षा के मुद्दे को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस बीच जयराम महतो की छात्रों से मुलाकात ने आंदोलन के मुद्दों को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा को सामने ला दिया है।

Share this news

संबंधित खबरें