JPSC-JSSC आंदोलन: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगाए गए CCTV कैमरे, गतिविधियों पर रहेगी नजर

Rupa Kumari | August 8, 2026 | 04:36 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से चल रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच अब प्रदर्शन स्थल पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। स्टेडियम परिसर के विभिन्न हिस्सों में कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे आंदोलन स्थल की गतिविधियों की निगरानी की जा सके।

15 दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन

JPSC-JSSC अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं और वे अपनी मांगों पर सरकार से ठोस निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच अब तक दो चरणों में वार्ता हो चुकी है। हालांकि बातचीत के बावजूद किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी है। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर स्पष्ट और प्रभावी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बढ़ी निगरानी, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

प्रदर्शन स्थल पर CCTV कैमरे लगाए जाने के बाद अब पूरे परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों के जरिए आंदोलन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में फुटेज जांच में मददगार साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की सरकार से वार्ता खत्म, नहीं निकला ठोस नतीजा; आंदोलन जारी रखने का ऐलान

समाधान का इंतजार

एक ओर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। ऐसे में सभी की निगाहें आगामी वार्ता और संभावित समाधान पर टिकी हुई हैं।

Share this news

संबंधित खबरें