मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चुटूपालू घाटी में हादसों पर लगेगा ब्रेक! नई फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी, NHAI ने शुरू किया सर्वे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची-रामगढ़ मार्ग पर स्थित चुटूपालू घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नई पहल शुरू की है। घाटी के दुर्घटना प्रभावित हिस्से में वैकल्पिक फोरलेन सड़क बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रस्तावित मार्ग का सर्वेक्षण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ की ओर जाने वाली मौजूदा लेन में खतरनाक ढलान और तीखे मोड़ के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए पहाड़ काटकर नई फोरलेन सड़क तैयार करने की योजना बनाई गई है। सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी और तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ब्लैक स्पॉट बन चुकी है चुटूपालू घाटी

चुटूपालू घाटी का यह हिस्सा लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। रामगढ़ की ओर उतरने वाली सड़क पर अधिक ढलान होने के कारण भारी वाहन कई बार नियंत्रण खो देते हैं। आगे मौजूद तीखे मोड़ दुर्घटना के खतरे को और बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैक स्पॉट माना जाता है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में कई कदम उठाए गए थे। सड़क चौड़ी की गई, वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए रबर रंबल स्ट्रिप लगाए गए और अन्य सुरक्षा उपाय भी किए गए। इसके बावजूद हादसों में अपेक्षित कमी नहीं आ सकी।

यह भी पढ़ें : JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- नया अध्यक्ष कब तक होगा नियुक्त?

नई सड़क से मिलेगी राहत

लगातार दुर्घटनाओं और मौजूदा उपायों की सीमित सफलता को देखते हुए अब वैकल्पिक मार्ग निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। प्रस्तावित फोरलेन सड़क के निर्माण से वाहनों को खतरनाक ढलान और तीखे मोड़ से बचने का विकल्प मिलेगा, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि रांची से हजारीबाग तक फोरलेन सड़क परियोजना का कार्य लगभग 12 वर्ष पहले पूरा हो चुका था। अब चुटूपालू घाटी के संवेदनशील हिस्से में नई सड़क का निर्माण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment