मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंचे ऋषभ पंत, JSCA से सामने आई तस्वीर ने बढ़ाया उत्साह

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत रांची पहुंचे हैं। रांची स्थित झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) स्टेडियम से सामने आई एक तस्वीर ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। तस्वीर में ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी और JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव एक साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करने के लिए रांची पहुंचे हैं। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में SSP कार्यालय के पास चेन स्नैचिंग, चाउमीन खा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन

धोनी को अपना मेंटर मानते हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी के बीच लंबे समय से बेहद खास रिश्ता रहा है। पंत कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि धोनी उनके मेंटर हैं और उनके क्रिकेट करियर के कठिन दौर में भी उन्होंने मार्गदर्शन किया है। इससे पहले भी ऋषभ पंत कई बार रांची आकर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों की यह नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट प्रशंसक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

JSCA से सामने आई तस्वीर बनी चर्चा का विषय

JSCA स्टेडियम से सामने आई तस्वीर के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि मुलाकात के उद्देश्य या किसी विशेष कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment