मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते CID कार्यालय पहुंचे, जांच के बीच बढ़ी हलचल

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। वह ओला कैब की स्विफ्ट डिजायर कार से सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी को लेकर पहले से ही चर्चाओं का माहौल था। सीआईडी कार्यालय पहुंचने के बाद मीडिया कर्मियों ने एल. ख्यांग्ते से विभिन्न सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया। बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वह सीधे कार्यालय के भीतर चले गए।

JPSC मामले की जांच जारी

गौरतलब है कि JPSC से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। इसी जांच के बीच एल. ख्यांग्ते का सीआईडी कार्यालय पहुंचना कई तरह की अटकलों और चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, वह किस सिलसिले में सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न तो सीआईडी की ओर से और न ही एल. ख्यांग्ते की तरफ से इस संबंध में कोई बयान जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : रांची में बढ़ा डेंगू का खतरा, 29 घरों में मिला लार्वा; स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया सर्विलांस अभियान

हाल के घटनाक्रमों के बीच बढ़ी चर्चा

JPSC से जुड़े मामलों में हाल के दिनों में सीआईडी की कार्रवाई तेज हुई है। ऐसे में पूर्व अध्यक्ष की सीआईडी कार्यालय में मौजूदगी को जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होने तक इसके कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल सभी की नजरें सीआईडी की आगामी कार्रवाई और संभावित आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment