मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड कैबिनेट की बैठक 21 जुलाई को, हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मंगलवार, 21 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक दोपहर 3 बजे से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है।

यह भी पढ़ें : झारखंड प्रभारी के. राजू का भाजपा पर निशाना, बोले- हर वैध मतदाता के अधिकार की रक्षा करेगी कांग्रेस

दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इनमें वन विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। विभिन्न विभागों की योजनाओं और नीतिगत निर्णयों पर भी सरकार की मुहर लग सकती है। बैठक में अंगिका, भोजपुरी और मगही भाषाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय कैबिनेट बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

राज्य सरकार की इस बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ जनहित और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment