पलामू में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, छह लोगों पर FIR दर्ज; 1.30 लाख रुपये का जुर्माना

Meenu | July 16, 2026 | 12:47 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। विभाग ने आरोपियों पर कुल 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बिजली विभाग कर्मी की मौत; चालक फरार

सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में चला अभियान

यह छापेमारी अभियान सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो सहित संतोष कुमार सिंह, राजकुमार यादव, बबन कुमार और अशोक मेहता शामिल थे। अधिकारियों ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान निम्न लोगों को कथित रूप से अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया इमामबाड़ा निवासी पिंटू कुमार चौरसिया, मकबरा रोड निवासी बिट्टू कुमार गुप्ता, निमाहात निवासी दिनेश पासवान, निमाहात निवासी दीपु यादव, पथरा निवासी विकास कुमार, दानिश अली इन सभी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग ने कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी आरोपियों पर कुल 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी से निगम को आर्थिक नुकसान होता है और इससे ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ता भी प्रभावित होते हैं।

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

JBVNL ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध बिजली कनेक्शन का ही उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी करते पाए जाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें