मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद की BCCL कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, बाथरूम में करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाथरूम में करंट प्रवाहित होने से दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, शोभा सिन्हा कुछ महीने बाद अपने आवास लौटी थीं। घर पहुंचने के बाद वह साफ-सफाई का काम करवा रही थीं। इसी दौरान उनके यहां काम करने वाली शांति देवी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बाथरूम में थीं, तभी अचानक वहां करंट फैल गया और वे इसकी चपेट में आ गईं।

मौके पर हुई दोनों की मौत

करंट लगने की घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मानसून

बिजली व्यवस्था की भी होगी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मामला करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत होता है। हालांकि यह जांच की जा रही है कि बाथरूम में बिजली का प्रवाह कैसे हुआ। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं बिजली व्यवस्था में तकनीकी खराबी या किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं थी। इस हादसे के बाद बीसीसीएल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए बिजली सुरक्षा व्यवस्था की जांच और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment