मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मानसून

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक कई राज्यों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिखेगा असर

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने झारखंड में 18 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 और 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ओडिशा में भी 16 और 17 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

बारिश के साथ कई राज्यों में वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड में 19 जुलाई तक तथा हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 20 और 21 जुलाई को बहुत भारी वर्षा का भी पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें: कोडरमा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

यूपी, दिल्ली और मध्य भारत में भी बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 21 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 20 और 21 जुलाई को वर्षा की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। संबंधित राज्यों के प्रशासन को आवश्यक तैयारी रखने और लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment