मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आदित्यपुर में पुलिस का सघन पैदल मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने सघन पैदल मार्च निकाला। यह अभियान पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर चलाया गया, जिसके तहत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आदित्यपुर थाना पुलिस ने मुस्लिम बस्ती, एस-टाइप कॉलोनी, फुटबॉल मैदान समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, नागरिकों और राहगीरों से मुलाकात कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध संबंधी गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पैदल मार्च का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास तथा बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बीडीओ और सीओ पदस्थापन को लेकर नया आदेश जारी, 164 प्रखंडों-अंचलों में ही दोनों पद रहेंगे

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

पुलिस की इस पहल का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है और अपराधियों में भी कानून का डर बना रहता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment