मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में बरसात से पहले नालों की सफाई का निरीक्षण, रेलवे ने नगर परिषद को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : मानसून से पहले शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण में दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव सहित रेलवे और नगर परिषद के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रेलवे की ओर से शहरहित से जुड़ी परियोजनाओं में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमांशु सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था होगी दुरुस्त

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना नगर परिषद का मुख्य लक्ष्य है। रेलवे और नगर परिषद के समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर

नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि रेलवे और नगर परिषद के बेहतर तालमेल से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी इलाके में जल निकासी बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से नालों में कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उनका कहना था कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम लोगों का सहयोग भी शहर को जलजमाव और गंदगी से मुक्त रखने के लिए जरूरी है।

अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आईओडब्ल्यू, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद के वार्ड पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे। सभी ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने और आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment