मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हिमांशु सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वह हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग: दो सप्ताह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, चौपारण CHC पर लापरवाही के आरोप

लगातार कार्रवाई के बीच आरोपी ने उठाया कदम

पुलिस लगातार इस मामले में छापेमारी और कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच आरोपी राहुल दुबे ने आत्मसमर्पण किया। हालांकि, आत्मसमर्पण के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच के तहत उससे पूछताछ कर रही है।

अब तक 12 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

इस बहुचर्चित हत्याकांड में पुलिस अब तक बार संचालक नीरज सिंह समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राहुल दुबे से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां हत्या की साजिश, घटना में शामिल अन्य लोगों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment