मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में रिहायशी इलाके के बीच पोल्ट्री व्यवसाय से लोग परेशान, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-4 (नवरंग चौक) में संचालित पोल्ट्री व्यवसाय को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निवासियों का आरोप है कि घनी आबादी वाले इलाके में लंबे समय से चल रहे इस व्यवसाय के कारण दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है।

संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी खतरे की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुर्गियों से भरे वाहनों की नियमित आवाजाही के कारण क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा दुर्गंध और स्वच्छता संबंधी समस्याओं से आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नवरंग चौक निवासी मोहम्मद महताब आलम ने बताया कि मामले को लेकर 29 जून को उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी गई थी।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पंचायत ने की जांच

शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर 7 जुलाई को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के सामने विस्तार से रखा तथा कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, निरीक्षण के अगले ही दिन सुबह स्कूल जाने के समय मुर्गियों से लदा वाहन फिर उसी क्षेत्र में पहुंच गया। इससे बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों का कहना है कि जब संबंधित विभाग स्थल का निरीक्षण कर चुका है, तब भी गतिविधियां पहले की तरह जारी रहना प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें: खान सर की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, 10 जुलाई को आ सकता है कोर्ट का आदेश

ठोस कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से केवल औपचारिक जांच तक सीमित न रहने और नियमों के अनुरूप ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment