मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा हाइवा जब्त

--Advertisment--

  • गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी, खनन और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पारसनाथ वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्वार्ट्ज पत्थर से लदे एक 16 चक्का हाइवा (ट्रक) को जब्त किया है। खुखरा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और पत्थर तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को क्षेत्र में अवैध क्वार्ट्ज पत्थर के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएफओ मनीष तिवारी के निर्देश पर पारसनाथ रेंज के रेंजर एस.के. रवि के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने खुखरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए भारी मात्रा में अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदे हाइवा को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को पारसनाथ रेंज कार्यालय लाया गया है, जहां उसके दस्तावेजों और परिवहन किए जा रहे खनिज की वैधता की जांच की जा रही है। वन विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि पत्थर कहां से निकाला गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

सप्लाई नेटवर्क भी जांच के दायरे में

अधिकारियों के अनुसार जांच केवल वाहन तक सीमित नहीं रहेगी। वाहन मालिक, चालक, खनन से जुड़े लोगों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले में वन एवं खनन कानूनों के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वन विभाग के अनुसार पारसनाथ वन क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा था।

यह भी पढ़ें: BDO-CO पदों में कटौती के फैसले पर जयराम महतो का हमला, बोले- बचत करनी है तो VIP सुरक्षा घटाइए

अवैध कारोबारियों को सख्त संदेश

वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगलों में अवैध खनन, खनिज तस्करी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि वन संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment