हिमांशु सिंह हत्याकांड: प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार पर बनी सहमति

Rupa Kumari | July 1, 2026 | 05:29 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर परिजनों और प्रशासन के बीच जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। कई घंटों तक चली वार्ता के बाद प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए हैं। इसके साथ ही अंतिम संस्कार का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को कोल्हान डीआईजी, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त तथा जमशेदपुर और सरायकेला के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों के साथ कई दौर की बातचीत हुई। बैठक में परिजनों ने मामले से जुड़ी अपनी मांगों और चिंताओं को अधिकारियों के सामने रखा।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वार्ता के दौरान परिजनों ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। प्रशासन की ओर से परिजनों को लिखित रूप में आश्वासन दिया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कई घंटे चली वार्ता के बाद बनी सहमति

प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी। इससे पिछले कुछ दिनों से बना तनाव और गतिरोध समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा और मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में टोटो चालक निकला ब्राउन शुगर तस्कर, 4 पुड़िया नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Share this news

संबंधित खबरें