मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :रामगढ़ के मांडू में हुए चर्चित सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम, 72 वर्षीय रामू साव उर्फ ज्ञानी, 60 वर्षीय शंकुतला देवी, रूबी कुमारी, 24 वर्षीय विनय कुमार, 36 वर्षीय पूजा कुमारी और 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा ईंट का टुकड़ा और बांस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

यह भी पढ़ें :बोकारो के जैनामोड़ में सर्राफा व्यवसायी से लूट, 1.25 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

30 जून को हुआ था हमला

जानकारी के मुताबिक, 30 जून की सुबह करीब 8:40 बजे 11 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर बालेश्वर पटेल पर जानलेवा हमला किया गया था। बालेश्वर पटेल गिरिडीह जिले में सब-रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत थे और मांडू के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने पर मांडू पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर मांडू थाना में कांड संख्या 151/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद रांची से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।

विशेष टीम ने की छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ, मानवीय सूचना और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment