मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद फैक्ट्री हादसा :मशीन की चपेट में आने से कर्मी गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :शहर स्थित जलान फैक्ट्री में सोमवार को काम के दौरान एक कर्मचारी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अकरम खान (50) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :1042 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- नई पीढ़ी का भविष्य आपके हाथों में

मशीन का बेल्ट चलने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर लाल भवन के समीप रहने वाले अकरम खान पिछले करीब 20 वर्षों से जलान फैक्ट्री में फाइटर के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मशीन के बेल्ट के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति ने मशीन का स्विच चालू कर दिया, जिससे बेल्ट तेज गति से चलने लगी और अकरम खान उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेल्ट की तेज गति के कारण अकरम खान दूर जाकर गिर पड़े, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप

घायल के करीबी नौशाद ने बताया कि डॉक्टरों ने अकरम खान की स्थिति गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों और करीबी लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि मशीन के स्विच के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी होती तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी।

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले पर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-cm-hemant-soren-distributes-appointment-letters-to-1042-assistant-teachers/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment