मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सड़क किनारे चल रही युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, चाईबासा में दर्दनाक हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। निश्चिंतपुर गांव के पास सड़क किनारे पैदल जा रही युवती को तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर काफी तेज गति से चल रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे तक पहुंच गया, जहां युवती पैदल जा रही थी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

वायरल वीडियो से बढ़ा लोगों का गुस्सा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वीडियो में हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोग प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

अवैध बालू ढुलाई पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में रहती है। उनका कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, ट्रैक्टर की जब्ती और अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रैक्टर एवं चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और नाराजगी का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-decomposed-body-found-under-tree-in-karmatand-police-investigation-underway/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment