गिरिडीह: पहरियाडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Meenu | June 28, 2026 | 11:40 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के पहरियाडीह गांव में 30 वर्षीय विवाहिता गुड़िया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक शव उठाने नहीं दिया। सूचना मिलने पर बिरनी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें :देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र में भीषण आग, स्टेशनरी दुकान समेत कई दुकानें जलकर राख

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें