लातेहार: छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Meenu | June 28, 2026 | 10:37 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :जिले के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड स्थित छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 248/16 के पास शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।

हादसा या आत्महत्या? सभी पहलुओं पर जांच

स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी दे दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला दुर्घटना का है या फिर आत्महत्या का।

पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त जांच

छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच टीम में आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर आर.के. मिंज, हेड कांस्टेबल जे.के. मीणा, कांस्टेबल रामभरोसी मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें