Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित माझला दावना गांव के एक 20 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान धनु मार्डी के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह नदी में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मछली पकड़ने गया था युवक
परिजनों के अनुसार धनु मार्डी 24 जून को अपने कुछ साथियों के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 27 जून को झारखंड दौरे पर, रामगढ़ और रांची में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जांच में जुटी पुलिस
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

