मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव संपन्न, गौतम झा बने नए अध्यक्ष

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा जामताड़ा के वर्ष 2026 के त्रैवार्षिक चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 716 पात्र मतदाताओं में से 672 पुलिसकर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में गौतम झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अल्फ्रेड मरांडी को हराकर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मयंक हर्ष ने दीपक यादव को पराजित किया। सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में राजन टुडू विजयी रहे। उन्होंने मनोज कुमार यादव को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर कुणाल कुमार दास ने कृष्ण मंडल को शिकस्त दी। केंद्रीय सदस्य पद पर सत्येंद्र जायसवाल ने जीत हासिल की, जबकि अंकेक्षक (ऑडिटर) पद पर जयकुमार देव विजयी रहे।

जीत के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शहर के प्रसिद्ध माँ चंचला मंदिर में पूजा-अर्चना कर सफल कार्यकाल के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें: विश्व ओलंपिक दिवस पर पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत, 100 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

पुलिसकर्मियों के हितों को बताया प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौतम झा और केंद्रीय सदस्य सत्येंद्र जायसवाल ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे पुलिस परिवार की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की एकता को मजबूत करने, सदस्यों के हितों की रक्षा करने और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नई टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और समर्थक मौजूद रहे तथा नवनिर्वाचित टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-dhanbad-olympic-day-environment-campaign-tree-plantation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment