Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेलाई के पास सड़क किनारे खड़े एक 407 वाहन से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। स्कूटी सवार व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण चाम्पिया (63 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मझगांव थाना क्षेत्र के पड़ासा गांव (पश्चिमी सिंहभूम) के रहने वाले थे। वे माएस्ट्रो स्कूटी (नंबर JH05AS1471) से जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण चाम्पिया को 108 एंबुलेंस की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें :बोकारो युवती लापता मामला: कोलकाता CFSL की DNA रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 25 जून को

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Reporter | Samachar Post

