बोकारो युवती लापता मामला: कोलकाता CFSL की DNA रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 25 जून को

Meenu | June 23, 2026 | 12:33 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो :बोकारो की लापता युवती से जुड़े मामले में कोलकाता स्थित CFSL की DNA जांच रिपोर्ट झारखंड हाईकोर्ट में पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में युवती के कंकाल और उसके माता-पिता के DNA सैंपल के मिलान से जुड़ी जानकारी शामिल है। कोर्ट ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अगली सुनवाई 25 जून 2026 को निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान सील बंद CFSL रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की गई, जिसके बाद न्यायालय ने उसका अवलोकन किया। इस दौरान SIT की टीम भी कोर्ट में मौजूद रही।

यह भी पढ़ें :CBN की बड़ी कार्रवाई: राजस्थान डोडा तस्करी मामले में फरार आरोपी गुमला से गिरफ्तार

केंद्र सरकार की ओर से रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

पिछली सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र सरकार की अधिवक्ता को DNA टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। उसी के अनुपालन में यह रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की और शांतनु गुप्ता ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को मामले से जुड़े तथ्यों और जांच की प्रगति से अवगत कराया। यह मामला युवती की मां रेखा देवी द्वारा दायर हेबियस कॉर्पस याचिका से जुड़ा है। याचिका में उनकी बेटी की बरामदगी की मांग की गई है।

31 जुलाई 2025 से लापता है युवती

जानकारी के अनुसार, युवती 31 जुलाई 2025 से लापता है। इस मामले में बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना में कांड संख्या 147/2025 दर्ज किया गया था। फिलहाल मामले की जांच SIT द्वारा की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें