Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का अवलोकन किया, जिनमें आगत एवं निर्गत पंजी, इंडेक्स पंजी, पर्यटन स्थलों से जुड़े दस्तावेज, क्लोजर रिपोर्ट, वित्तीय वर्ष 2025-26 के रिकॉर्ड और वेतन नियमावली शामिल थे।
कार्यालय व्यवस्था और साफ-सफाई पर जोर
उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, दस्तावेजों के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में सभी अभिलेख सुव्यवस्थित और अद्यतन होना जरूरी है, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों और पंजियों को एक सप्ताह के भीतर अपडेट कर व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर रिकॉर्ड अपडेट न होने से प्रशासनिक कार्यों में देरी और अनियमितता की संभावना बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में युवक पर हमला और लूटपाट, पिस्तौल की बट से सिर पर वार कर सोने की चेन छीनी

वित्तीय पारदर्शिता पर सख्त निर्देश
डीसी ने वित्तीय कार्यों में झारखंड वित्तीय नियमावली का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन के उपयोग में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

