मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मैथन डैम में बड़ा नाव हादसा टला, चट्टान से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई नाव; 14 पर्यटक सुरक्षित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैथन डैम में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पर्यटकों से भरी एक नाव जलाशय के भीतर पानी के नीचे छिपी चट्टान से टकरा गई, जिससे नाव का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। नाव में बच्चों और महिलाओं समेत कुल 14 पर्यटक सवार थे। राहत की बात यह रही कि स्थानीय नाविकों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

सबूज द्वीप जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पर्यटकों का एक समूह मैथन जलाशय के नौका विहार घाट से सबूज द्वीप घूमने के लिए निकला था। इन दिनों जलाशय का जलस्तर सामान्य से काफी कम है। इसी दौरान द्वीप के नजदीक पहुंचते समय नाव पानी के भीतर मौजूद एक बड़ी चट्टान से टकरा गई। टक्कर के बाद नाव का निचला हिस्सा फट गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। अचानक हुई इस घटना से नाव में सवार पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक तत्काल मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले यात्रियों को शांत रहने की सलाह दी और नाव का संतुलन बनाए रखने में मदद की। इसके बाद दूसरी नावों की सहायता से सभी 14 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किनारे तक पहुंचाया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: 20 जून को थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने कराया प्रतीकात्मक पिंडदान

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद मैथन डैम में नौका संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के नाव की सवारी करते हैं, जबकि इसे सख्ती से अनिवार्य किया जाना चाहिए। साथ ही इतने बड़े पर्यटन केंद्र में स्थायी लाइफ गार्ड, रेस्क्यू टीम और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था की कमी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने प्रशासन से मांग की है कि मैथन डैम में स्थायी लाइफ गार्ड और आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती की जाए। इसके अलावा जलस्तर कम होने पर खतरनाक क्षेत्रों और जलमार्गों को चिह्नित कर वहां नौका संचालन पर आवश्यक प्रतिबंध लगाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/koderma-girl-elopes-before-marriage-father-symbolic-pinddaan-rajdah-dham/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment