मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी से फैली दहशत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गई है। सोमवार देर रात परियोजना में कार्यरत सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के वाहनों पर फायरिंग की घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। घटना की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में ली है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे कोल परियोजना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने कंपनी के वाहनों पर फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में ली जिम्मेदारी

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस बयान में राहुल दुबे गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे कंपनी प्रबंधन को चेतावनी बताया है। बयान में दावा किया गया है कि यह कार्रवाई एक अधिकारी को “संदेश” देने के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस वायरल बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सालानपुर में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस और केंद्रीय बलों की छापेमारी में 4 रसूखदार गिरफ्तार

कर्मचारियों को भी दी धमकी

वायरल बयान में गैंग की ओर से आगे भी गंभीर धमकियां दी गई हैं। इसमें कहा गया है कि यदि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता, तो अगली कार्रवाई में वाहनों के बजाय साइट पर काम कर रहे कर्मचारियों और ड्राइवरों को निशाना बनाया जा सकता है। बयान में यह भी दावा किया गया है कि गैंग का उद्देश्य गरीब कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाना नहीं है, लेकिन “शर्तें नहीं मानी गईं तो परिणाम गंभीर होंगे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां वायरल पोस्ट और फायरिंग की घटना के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कोयला परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/06/cip-ranchi-mental-health-suicide-prevention-training-community-health-workers-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment