झारखंड T20 लीग की नीलामी में जामताड़ा के 6 खिलाड़ियों का चयन, राम रोशन शरण बने सबसे महंगे खिलाड़ी

Meenu | May 31, 2026 | 04:17 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग (J-T20) के पहले सीजन की नीलामी में जामताड़ा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नीलामी में जिले के कुल छह खिलाड़ियों का चयन विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में हुआ है। जमशेदपुर के NH-33 स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। चयनित खिलाड़ियों की उपलब्धि से जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जामताड़ा के खिलाड़ियों में राम रोशन शरण सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें धनबाद डायमंड्स ने 3.25 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं प्रिंस अनुराग मुर्मू को रांची टाइटंस ने 2.40 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वे जिले के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

अन्य चयनित खिलाड़ियों में:

  • ओम सिंह – रांची टाइटंस (₹50,000)
  • मुकेश कुमार – रांची टाइटंस (₹50,000)
  • ऋतिक आनंद – जमशेदपुर स्टीलर्स (₹50,000)
  • अविनाश कुमार – छोटानागपुर टीम (₹50,000)

इन खिलाड़ियों के चयन से जिले में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी झारखंड T20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन से बढ़ा उत्साह

झारखंड T20 लीग को राज्य के क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा मंच माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में बड़े स्तर पर अवसर हासिल करने का मौका देगी। जामताड़ा के छह खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और इससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें