मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिजली व्यवस्था को लेकर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :लातेहार जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर साफ कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले में बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, फॉल्ट सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में बिजली की समस्या ज्यादा है, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब होने और लाइन फॉल्ट जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें :दहेज की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान! स्कॉर्पियो की किस्त को लेकर हत्या का आरोप

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का आदेश

बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि बिजली विभाग की जो भी योजनाएं अधूरी हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है, इसलिए सभी परियोजनाओं की गति तेज करना जरूरी है। डीसी ने खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने या बिजली लाइन में फॉल्ट की शिकायतों का तुरंत समाधान होना चाहिए ताकि लोगों को लगातार बिजली मिल सके।

जनहित योजनाओं में समन्वय से काम करने का निर्देश

बैठक में डीसी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा होती रहेगी।

https://samacharpost.live/2026/05/koderma-newlywed-death-dowry-scorpio-demand-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment