मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत से मिलने के बाद बोले के. राजू, गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक और अच्छी बातचीत हुई है। के. राजू ने कहा कि इंडिया गठबंधन का मुख्य लक्ष्य भाजपा को राज्यसभा चुनाव में हराना और दोनों सीटों पर जीत हासिल करना है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर दो दिन बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ अंतिम दौर की बातचीत होगी।

यह भी पढ़ें :शराब छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध टीम पर हमला, पथराव में ड्राइवर और सिपाही घायल

18 जून को होना है चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। इसी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रणनीति बनाने का दौर जारी है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू एक सीट पर दावेदारी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है।

“दोनों सीट जीतने का आंकड़ा गठबंधन के पास”

के. राजू ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। वहीं उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास जीत का आंकड़ा नहीं है, इसके बावजूद पार्टी चुनाव लड़ने और जीत का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और भाजपा को हराने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

स्थानीय उम्मीदवार को मिल सकता है मौका

के. राजू ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी संकेत दिया कि राज्यसभा चुनाव में किसी स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि उम्मीदवारों के नामों को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेतृत्व के बीच अगली बैठक के बाद तस्वीर साफ हो सकती है।

https://samacharpost.live/2026/05/patna-prohibition-team-attacked-during-liquor-raid-in-bakhtiyarpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment