चक्रधरपुर रेल मंडल के 14 छोटे स्टेशनों पर फिर से रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

Rupa Kumari | August 27, 2025 | 01:59 PM IST
  • 1 सितंबर से बहाल होगी सेवा

Samachar Post डेस्क, रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 1 सितंबर 2025 से चक्रधरपुर रेल मंडल के 14 छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू होगा। ये ठहराव कोरोना महामारी के दौरान बंद हुए थे और करीब पांच साल बाद बहाल हो रहे हैं।

किन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

जिन 14 स्टेशनों पर यह सुविधा बहाल होगी उनमें बिसरा, बागडीही, सागरा, लोटापहाड़, कलुंगा, जराइकेला, गढ़पोटा, भालुलता, बामड़ा, सोनाखान, पौसेडता, राजखरसावां, कांड्रा और सरडीहा शामिल हैं।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

1 सितंबर से कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें शामिल हैं,

  • जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस : राजखरसावां, बिसरा
  • हटिया–हावड़ा एक्सप्रेस : कांड्रा
  • योगनगरी ऋषिकेश–पुरी एक्सप्रेस : बिसरा, बस्ता
  • एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस : बिसरा
  • गुनुपुर–राउरकेला एक्सप्रेस : बागडीही
  • बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस : सागरा, लोटापहाड़, कलुंगा, जराइकेला, गारपोस, बिसरा, भालुलता, बागडीही, बामड़ा
  • एनएससी बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस : सोनाखान, लोटापहाड़, कलुंगा, जराइकेला, धुतरा, बिसरा
  • चक्रधरपुर–हावड़ा एक्सप्रेस : पंसकुरा, गरबेटा
  • आरा–दुर्ग एक्सप्रेस : कांड्रा, बर्नपुर
  • टिटलागढ़–हावड़ा एक्सप्रेस : बागडीही
  • टाटानगर–हावड़ा एक्सप्रेस : सरडीहा

इसके अलावा, 3 सितंबर से आनंद विहार–संतरागाछी और आनंद विहार–हल्दिया एक्सप्रेस खनुडीह स्टेशन पर रुकेंगी। 7 सितंबर से पोरबंदर–संतरागाछी एक्सप्रेस बिष्णुपुर स्टेशन पर ठहरेगी।

यह भी पढ़ें : नगड़ी में बनने वाला रिम्स-2 का नाम होगा शिबू सोरेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस : डाॅ. इरफान अंसारी

मौर्या एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों को झटका

रेलवे ने एक ओर यात्रियों को राहत दी है तो दूसरी ओर कुछ परेशानियां भी खड़ी हुई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे में विकास कार्यों के चलते मौर्या एक्सप्रेस (15027/15028) का परिचालन कुछ दिनों तक रद्द रहेगा।

  • ट्रेन संख्या 15027 (संबलपुर–गोरखपुर) : 26 से 29 सितंबर तक रद्द
  • ट्रेन संख्या 15028 (गोरखपुर–संबलपुर) : 23 से 27 सितंबर तक रद्द

शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन

कुछ ट्रेनों का संचालन छोटे रूट तक सीमित किया गया है

  • 15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस : 22 से 25 सितंबर तक केवल देवरिया सदर तक
  • 15021 शालीमार–गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस : 23 सितंबर को केवल मऊ तक

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

रेलवे का यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेगा। छोटे स्टेशनों पर ठहराव मिलने से लोगों को अब बड़े स्टेशनों तक जाने की परेशानी नहीं होगी। हालांकि, मौर्या एक्सप्रेस के रद्द होने से कुछ यात्रियों को असुविधा भी झेलनी पड़ेगी।

Share this news

संबंधित खबरें