मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चान्हो घटना पर भाजपा जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित कदमटोली गांव में कथित मारपीट की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंप दी है। रिपोर्ट सौंपने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में गठित कमेटी ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 25 मई को हुई इस घटना के चार दिन बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुखद और निंदनीय है। नीलकंठ सिंह मुंडा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मामले में टालमटोल का रवैया अपना रहा है और पूरी घटना की लीपापोती की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

छोटे विवाद को सांप्रदायिक रूप दिया गया

भाजपा नेता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जांच कमेटी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप फटने के मामूली विवाद को कथित तौर पर एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा सांप्रदायिक रूप दे दिया गया। भाजपा का आरोप है कि घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। भाजपा की जांच रिपोर्ट के अनुसार, विवाद के बाद 50-60 लोगों की भीड़ पीड़ित परिवार के घर पहुंची और जबरन घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चार साल के बच्चे को उठाकर आंगन में फेंक दिया गया और तीन माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। महिला के पति का हाथ टूटने और परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने की भी बात कही गई है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को धमकियां भी दी गईं और गांव छोड़ने का दबाव बनाया गया।

यह भी पढ़ें: कल रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के राजू, CM हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात; राज्यसभा सीट पर होगा मंथन

पीड़ित परिवार डरा हुआ है

नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पीड़ित परिवार फिलहाल काफी भयभीत है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी को भी सौंप दी गई है।

सात सदस्यीय टीम ने किया था दौरा

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था। इसमें नीलकंठ सिंह मुंडा, आरती कुजूर, जीतू चरण राम, विनय जयसवाल, नरेंद्र सिंह और सन्नी टोप्पो समेत अन्य नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने 27 मई को कदमटोली गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-rajya-sabha-election-congress-demand-one-seat-hemant-soren-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment