मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब कई वाहन सेवाएं होंगी ऑनलाइन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: हजारीबाग में वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब गाड़ियों से जुड़े कई जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकेंगे। परिवहन विभाग ने वाहन संबंधी कई सेवाओं को पूरी तरह फेसलेस कर दिया है, जिससे लोगों को बार-बार डीटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब गाड़ी ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, मोबाइल नंबर अपडेट, नाम सुधार और एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जैसे काम ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे डीटीओ ऑफिस के चक्कर

पहले इन सेवाओं के लिए लोगों को कई बार जिला परिवहन कार्यालय जाना पड़ता था। दस्तावेज सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने में भी काफी समय लगता था। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। फेसलेस व्यवस्था के तहत आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड होंगे और शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद डीटीओ कार्यालय दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी करेगा।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में ओल्ड बायपास के चौड़ीकरण पर 107 करोड़ खर्च, बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पहले से हो रहा ऑनलाइन

परिवहन विभाग पहले ही नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को फेसलेस बना चुका है। अब वाहन खरीदते ही शोरूम स्तर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है और वाहन मालिकों को अलग से डीटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ता। शोरूम द्वारा आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बाद डीटीओ कार्यालय ऑनलाइन सत्यापन कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करता है।

दलालों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को सबसे बड़ी राहत दलालों और लंबी लाइनों से मिलने की उम्मीद है। अब मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए कई जरूरी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। लोगों का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और काम भी पहले की तुलना में तेजी से होंगे।

डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम

परिवहन विभाग की इस पहल को डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में और भी सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।बैधनाथ कामती ने बताया कि पहले केवल नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा फेसलेस थी, लेकिन अब कई अन्य सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिलेगी और वाहन संबंधी कार्य तेजी से पूरे हो सकेंगे।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-bharat-mata-chowk-sindoor-bypass-road-widening-project-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment