Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार तय किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आनंद को संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय की सूचना एवं जनसंपर्क इकाई में उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब आनंद संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखंड में भी अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। विभागीय अधिसूचना के अनुसार संजीव कुजूर को भी संयुक्त निदेशक, जनसंपर्क निदेशालय, रांची के पद पर तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें :20 से अधिक माइंस बंद, जनता के सहयोग से होगा बड़ा आंदोलन: मधु कोड़ा
असीम कुमार को अतिरिक्त प्रभार
इसके अलावा असीम कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक प्रभारी उप निदेशक (क्षेत्र), प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, मेदिनीनगर, पलामू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post