मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा में ब्राउन शुगर सप्लाई का खुलासा, थार गाड़ी से दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा :झारखंड के लोहरदगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी थार गाड़ी में ब्राउन शुगर लेकर जा रहे थे। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जानकारी के अनुसार चंदवा-लोहरदगा रोड पर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट पर थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने अंचलाधिकारी के साथ मिलकर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें :मानगो फ्लाइओवर का 70% काम पूरा, अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है आवाजाही

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस टीम कुजरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान काले रंग की एक थार गाड़ी को रोका गया। वाहन में दो युवक सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान साजन नायक के रूप में बताई, जो लोहरदगा के अंबेडकर नगर इलाके का निवासी है। वहीं दूसरे युवक की पहचान राजन कुमार महतो के रूप में हुई, जो ईंटा गांव का रहने वाला है।

सीट के नीचे छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर

गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को चालक सीट के नीचे बिछे काले मैट के नीचे सफेद कागज में लिपटा संदिग्ध पदार्थ मिला। जांच में यह ब्राउन शुगर निकली। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 10 ग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके से थार गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०अ०नि० आदर्श कुमार, स०अ०नि० चंद्रदीप मेहता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamshedpur-mango-flyover-construction-update-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment