मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार मिनी ट्रक स्कूल की दीवार से टकराया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित चापुड़िया उच्च विद्यालय के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूल की चारदीवारी से जा टकराया। घटना के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनते ही छात्र-छात्राएं और शिक्षक घबराकर बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें :गढ़वा में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका, SDM की छापेमारी में 13 भरे सिलेंडर बरामद

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक तेज गति से जामताड़ा की ओर जा रहा था। स्कूल के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे स्कूल की दीवार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल की चारदीवारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रक कुछ फीट और आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि उस समय बच्चे स्कूल परिसर में मौजूद थे। हादसे में मिनी ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए पास के क्लिनिक में भेजा।

स्कूल में दहशत का माहौल

घटना के बाद स्कूल के बच्चों में डर का माहौल देखने को मिला। कई बच्चे घबराकर रोने लगे। शिक्षकों ने बच्चों को शांत कराया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ समय तक स्कूल में पढ़ाई भी प्रभावित रही।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने स्कूल के पास भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2026/05/administration-sealed-building-gas-cylinder-verification/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment