मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में बड़ा सड़क हादसा, कोल्हान यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोल्हान विश्वविद्यालय के पास बाईपास मुख्य सड़क पर दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धनबाद जिले के चासनाला निवासी 42 वर्षीय उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें :धनबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर जताया विरोध

ट्रक में फंसे चालक को निकालकर भेजा अस्पताल

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक भी घायल हुआ था, लेकिन उसे मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

मोड़ पर आमने-सामने हुई भिड़ंत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ट्रक काफी तेज रफ्तार में थे। कोल्हान विश्वविद्यालय के पास सड़क के मोड़ पर अचानक दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कई छोटे वाहन व बसें लंबे समय तक जाम में फंसी रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना है। दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे, कॉलेज छात्र और आम लोग बड़ी संख्या में गुजरते हैं, लेकिन दिन में भी भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर दिन के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू की जाए, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-illegal-coal-mining-road-block-protest-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment