मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में भू-धसान से दहशत, तीन घरों में दरारें; जहरीली गैस रिसाव की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया में सोमवार को अचानक भू-धसान की घटना से हड़कंप मच गया। सब स्टेशन के पीछे तेज धमाके के साथ जमीन धंस गई, जिससे इलाके में बड़ा गोफ बन गया। घटना के बाद आसपास के तीन घरों में दरारें पड़ गईं और लोगों में दहशत फैल गई।

घर छोड़ने लगे लोग

भू-धसान के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में अपने घरों से जरूरी सामान निकालना शुरू कर दिया और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। लोगों का कहना है कि जमीन धंसने के बाद इलाके में जहरीली गैस का रिसाव भी महसूस किया गया, जिससे भय और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में अगले 5 दिन बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बीसीसीएल ने इलाके को घोषित किया डेंजर जोन

घटना की सूचना मिलने के बाद केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं बीसीसीएल प्रबंधन ने प्रभावित इलाके को डेंजर जोन घोषित कर दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो बीसीसीएल के अधिकारी और न ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने भू-धसान के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि गोधर इलाके में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में करीब 250 परिवार रहते हैं, जिनकी जान लगातार खतरे में बनी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-weather-rain-thunderstorm-alert-may-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment