मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश; दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा शहर में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की घटना सामने आई है। गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए।

यह भी पढ़ें :सिमडेगा में वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत

सुबह पूजा करने पहुंचीं महिला ने देखा टूटा हुआ प्रतिमा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मंदिर के पास रहने वाली डेजी देवी रोज की तरह पूजा करने शिव मंदिर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि मां पार्वती की प्रतिमा टूटी हुई है और उसे मंदिर परिसर से बाहर फेंका गया है। यह देखकर वे हैरान रह गईं और तुरंत मंदिर कमेटी तथा आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत बताते हुए नाराजगी जताई।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गुप्ता समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग भी पहुंचे।

पहले बिरसा मुंडा की प्रतिमा भी हुई थी क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को भी असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था। उस मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि अगर पहली घटना में सख्त कार्रवाई होती, तो दोबारा ऐसी घटना नहीं होती। लगातार प्रतिमाओं को निशाना बनाए जाने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आंदोलन की चेतावनी

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/05/simdega-lightning-20-cattle-death-compensation-demand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment