मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 5 भट्ठियां ध्वस्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तड़के छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वाले अड्डों पर कार्रवाई करते हुए पांच भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ भी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए।

4000 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 4000 लीटर जावा महुआ बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक इसका इस्तेमाल अवैध महुआ शराब बनाने में किया जा रहा था। प्रशासन का कहना है कि अगर यह शराब बाजार तक पहुंचती तो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। इसी वजह से मौके पर ही पूरी सामग्री नष्ट कर दी गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

जंगल और सुनसान इलाकों में चल रहा था कारोबार

जानकारी के अनुसार अवैध शराब बनाने का यह धंधा लंबे समय से जंगल और सुदूर इलाकों में गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था। प्रशासन की नजर से बचने के लिए सुनसान जगहों पर भट्ठियां लगाकर महुआ शराब तैयार की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त रणनीति बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने साफ कहा है यह जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है और आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें।

अवैध शराब से जान का खतरा

प्रशासन ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सस्ती शराब के लालच में लोग कई बार अवैध शराब खरीद लेते हैं, लेकिन यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में यह कार्रवाई सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

https://samacharpost.live/2026/05/former-jharkhand-minister-madhav-lal-singh-passes-away-gomia/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment