मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नारायणपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 5 साल की बच्ची को कुचला, मौत के बाद हाईवे जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान केराडीह वनगांव निवासी सफाउल अंसारी की बेटी सजदा खातून के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में कुछ घंटों के भीतर दो बड़े सड़क हादसे, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

तालाब से लौट रही थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक सजदा खातून दोपहर में पास के तालाब से नहाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

धनबाद ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बच्ची को तुरंत नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद एनएमएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास के पेट्रोल पंप और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान की जा सके। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी हुई थी।

https://samacharpost.live/2026/05/two-major-road-accidents-in-hazaribagh-two-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment