मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पत्रकार पर हमले के मामले में गरमाई सियासत, भानु प्रताप शाही ने मंत्री इरफान अंसारी पर साधा निशाना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जारीबाग : हजारीबाग में पत्रकार के साथ कथित धक्का-मुक्की और हमले के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है।

मंत्री के कार्यक्रम में पत्रकार से कथित बदसलूकी

दरअसल, हाल ही में चर्चित तिरपाल ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और बाद में मीडिया से बातचीत की। इसी दौरान एक पत्रकार ने चतरा एयर एंबुलेंस हादसे की जांच को लेकर सवाल पूछा। आरोप है कि सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री के कुछ समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की और हमला किया। घटना के बाद मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें:गैंगस्टर प्रिंस खान की चुनौती पर गरमाई सियासत, भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

माइक के साथ लाठी लेकर जाएं पत्रकार

मामले को लेकर शुक्रवार को हजारीबाग पहुंचे भानु प्रताप शाही ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि कोई पत्रकार मंत्री इरफान अंसारी का बयान लेने जाए, तो उसे “एक हाथ में माइक और दूसरे हाथ में लाठी” लेकर जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार तक रखने की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि कब हमला हो जाए, इसका भरोसा नहीं है।

बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक गर्मी

भानु प्रताप शाही के बयान के बाद राज्य की राजनीति और गरमा गई है। पत्रकार संगठनों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है, जबकि विपक्ष सरकार और मंत्री इरफान अंसारी पर सवाल उठा रहा है। अब इस पूरे विवाद पर मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-prince-khan-police-challenge-bjp-reaction/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment