मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा DC का अनुमंडल कार्यालय में औचक निरीक्षण, देर से पहुंचे कर्मचारी को किया अनुपस्थित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी और नवनिर्मित भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

देर से पहुंचे कर्मचारी पर कार्रवाई

निरीक्षण की शुरुआत अटेंडेंस रजिस्टर की जांच से हुई। इस दौरान एक कर्मचारी के निर्धारित समय से देर से कार्यालय पहुंचने पर डीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए उसकी उपस्थिति को ‘एब्सेंट’ मार्क कर दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय पहुंचें और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

नए भवन की सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अनुमंडल कार्यालय के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली, जिनमें विभागीय कक्ष, न्यायालय कक्ष, सभाकक्ष, अधिकारियों के चैंबर, आगंतुक प्रतीक्षा कक्ष, वाहन पार्किंग, लिफ्ट, अग्निशामक यंत्र और पेयजल व्यवस्था शामिल हैं। आलोक कुमार ने भवन के मॉडल नक्शे का अवलोकन करते हुए बताया कि नया भवन अब अनुमंडल कार्यालय को हस्तांतरित कर दिया गया है।

अधूरे कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फर्नीचर, बिजली और साफ-सफाई से जुड़े सभी अधूरे कार्य जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को भवन के विभिन्न फ्लोर पर कार्यालय आवंटन का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया। साथ ही नए भवन में अनुमंडल कार्यालय और अन्य विभागों की शिफ्टिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनंत कुमार, विकेश कुणाल प्रजापति समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/ed-jharkhand-bengal-one-command-money-trail-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment