कोडरमा में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर ग्रामीणों ने कराई शादी

Rupa Kumari | May 8, 2026 | 01:40 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा में एक प्रेमी युगल को घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

घटना जिले के एक गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती के परिवार के सदस्य इलाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान चलकुशा थाना क्षेत्र निवासी दिनेश यादव उससे मिलने उसके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। देर रात युवक के घर में होने की भनक ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। सूचना मिलने पर युवती के पिता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों और दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में युवक और युवती की शादी करा दी गई।

यह भी पढ़ें: गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 9 नए होमगार्ड जवान तैनात

शादी के बाद विवाद, पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले में युवती ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उसका और दिनेश यादव का लंबे समय से प्रेम संबंध था। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और प्रेम विवाह का विरोध करते हुए धमकी देने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

संबंधित खबरें