मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत हो गई। वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

पूजा के फूल लेकर लौट रही थीं महिला

मृतका की पहचान जोरी खुर्द गांव निवासी अंजू देवी (52) के रूप में हुई है, जो कैलाश साहू की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, अंजू देवी रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं और पूजा के लिए फूल तोड़कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: बिहार में अगले 7 दिनों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, 13 जिलों के लिए चेतावनी जारी

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए NH-22 (गया-चतरा रोड) को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया ट्रक को जब्त कर थाना पहुंचाया मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें