Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार के मौसम में अगले एक सप्ताह तक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 8 मई से 14 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे लेकर 13 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के कई जिलों में मेघ-गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। प्रभावित जिलों में शामिल हैं। चंपारण, पश्चिमी चंपारण सीतामढ़ी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, और पूर्णिया, इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: जमुनिया नदी किनारे अवैध कोयला खनन पर छापा, ट्रक और मिनी हाइवा जब्त
पटना में भी बदलेगा मौसम
राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम सामान्य से ठंडा और सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिहार में कुल 94.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 186 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश राज्य के पूर्वी चंपारण के तेतरिया में 59.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं तापमान की बात करें तो पटना का अधिकतम तापमान 32.6°C रहा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।