Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। संदलपुर इलाके में बहू और ससुर के बीच हुए विवाद में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवारिक कलह के बीच बढ़ा विवाद
घायलों की पहचान गिरिजानंद दास और उनकी बहू प्रीति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी और सास-बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जानकारी के अनुसार, बीती रात घर में फिर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान मामला शांत कराने पहुंचे ससुर से भी बहू की बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकूबाजी शुरू हो गई। घटना में ससुर और बहू दोनों लहूलुहान हो गए।
यह भी पढ़ें: जमुई में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल, चौरा चौक के पास हादसा
अस्पताल में दोनों का इलाज जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पूछताछ में प्रीति देवी ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बेटा-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।