JLKM नेता तरुण महतो की कस्टडी में पिटाई मामला: हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Meenu | May 5, 2026 | 02:02 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में कथित पिटाई के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जवाब तलब किया है।

यह भी पढ़ें :बिहार में गंगा पर बनेंगे 6 पीपा पुल, 3 जिलों में निर्माण; आवागमन होगा आसान

अधिकारियों से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरायकेला के एसपी और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि हिरासत में कथित मारपीट के आरोपों पर क्या कार्रवाई की गई और मेडिकल जांच की प्रक्रिया किस तरह पूरी की गई। कोर्ट ने इस मामले में मेडिकल जांच और अस्पताल की रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही यह भी जानना चाहा है कि पुलिस हिरासत में रखे गए व्यक्तियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए क्या इंतजाम हैं।

पहले भी उठे थे सवाल

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पीड़ित को अंतरिम मुआवजे के रूप में राशि दी जा चुकी है। वहीं पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

अगली सुनवाई पर टिकी नजरें

हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब अगली सुनवाई में इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें